Mata temple on Sunday aroused was the tide of faith-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

माता के मंदिर में रविवार को उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब

khaskhabar.com: शनिवार, 08 अक्टूबर 2016 11:25 PM (IST)
माता के मंदिर में रविवार को उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
बांसवाड़ा। शक्ति आराधना का पर्व नवरात्रि पूरे वागड़ में पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। गुजरात से सटे होने के कारण वागड़ में इस पर्व पर विशेष श्रद्धाएं दिखाई देती हैं। हर गांव-शहर में गरबा का आयोजन और देवीधामों व शक्तिपीठों पर देवी दर्शन को जनमेदिनी उमड़ती है। लोढ़ी काशी के नाम से ख्यात राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में श्रद्धालुओं की अगाध आस्था का एक ऐसा ही धाम त्रिपुरा सुन्दरी मंदिर स्थित है। जिसे प्राचीन काल में शीतापुरी, शिवपुरी व विष्णुपुरी नामक तीन पुरियों के मध्य स्थित होने के कारण त्रिपुरा सुंदरी कहा जाता है। इस शक्तिपीठ के प्रति न सिर्फ स्थानीय श्रद्धालुओं अपितु कई विशिष्ट-अतिविशिष्टजनों की आस्थाएं भी जुड़ी हुई है। राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात के कई ख्यातनाम राजनीतिज्ञों की श्रद्धा के केन्द्र होने के कारण देवी त्रिपुरा के दरबार में देश-प्रदेश से देवीभक्त पहुंचते हैं। इन दिनों इस शक्तिपीठ पर विकास कार्य जारी है जिसके कारण देवी के दरबार की भव्यता और सौंदर्य बढ़ चुका है

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement