Advertisement
काशी कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित होगा माता मनसा देवी परिसर, ईशान कोण में बनेगी हनुमान वाटिका

उन्होंने कहा कि माता मनसा देवी मंदिर शहर की विशिष्ट पहचान होने के साथ-साथ लोगों की आस्था का भी केंद्र है। वर्तमान में मुख्य कॉरिडोर में तीव्र मोड़ होने के कारण माता का मुख्य मंदिर दूर से दिखाई नहीं देता। इसलिए यहां मुख्य मंदिर के ठीक सामने से लंबा-चौड़ा कॉरिडॉर बनाया जाएगा। यह कॉरिडोर वर्तमान पुस्तकालय और वीटा बूथ के बीच से शुरू होकर मुख्य मंदिर तक सीधा रहेगा। वीआईपी प्रवेश में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि नया निर्माण रुड़की स्थित सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा तैयार की गई ड्राइंग के अनुसार होगा। इस निर्माण पर 6.10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बैठक में पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल, उपायुक्त सुशील सारवान, नगर निगम के उपायुक्त सचिन गुप्ता, श्राइन बोर्ड के सीईओ अशोक कुमार बंसल, सचिव शारदा प्रजापति, एसडीओ राकेश पाहुजा, कालका स्थित काली माता मंदिर के सचिव पृथ्वीराज मित्तल, श्राइन बोर्ड के सदस्य आरपी मल्होत्रा, रेखा बाली, हरबंस सिंगला, एचएसवीपी के एक्सईएन एन.के. पायल, लेखाधिकारी अमित कुमार और प्रसिद्ध वास्तुकार रविशंकर उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


