Advertisement
राजस्थान यूनिवर्सिटी में भारी बवाल : नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम पर NSUI और पुलिस में झड़प, कार्यकर्ता हिरासत में, कैंपस छावनी में तब्दील

NSUI का पक्ष : छात्र नेता अमरदीप परिहार का कहना है कि विश्वविद्यालय ज्ञान का केंद्र है, लेकिन यहां शस्त्र पूजन और विशिष्ट विचारधारा वाले कार्यक्रमों के जरिए माहौल खराब किया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम रद्द न होने पर पूर्ण बहिष्कार की चेतावनी दी है।
ABVP का पक्ष : वहीं एबीवीपी के संयोजक भारत भूषण ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण पर कार्यक्रम करना लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने NSUI पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया।
प्रशासन की सफाई : विवाद बढ़ता देख कुलपति प्रोफेसर अल्पना कटेजा ने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय ने नियमानुसार मानविकी पीठ सभागार को केवल किराए पर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के पास इसे किसी राजनीतिक संगठन या RSS के कार्यक्रम के रूप में कोई आधिकारिक सूचना नहीं है।
फिलहाल, कैंपस में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


