khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 मार्च 2017 12:56 PM (IST)
करौली। नगर परिषद के वार्ड-1 के पार्षद राधेश्याम गुप्ता पर स्टेडियम के पास शुक्रवार को सुबह नकाबपोश बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। गौरतलब है कि राधेश्याम गुप्ता योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि योग समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी भी है।ं इन दिनों करौली में पतंजलि योग पीठ की जमीन पर हो रहे कब्जे को हटाने की प्रशासन की ओर से की जा रही कार्रवाई में पार्षद पूरी तरह से सक्रिय हैं। संदेह जताया जा रहा है कि इसको देखते हुए भू-माफिया ने पार्षद हमला करवाया है। पार्षद गुप्ता का करौली अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में उपचार चल रहा है। हालांकि उनकी हालत अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस हमले से अग्रवाल समाज के लोगों में रोष व्याप्त है और लोग दुकानें बंद कर आंदोलन करने की रणनीति में जुटे हुए हैं।