Married woman and her lover arrested for killing husband-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पति की हत्या के आरोप में विवाहिता व उसका प्रेमी गिरफ्तार

khaskhabar.com: सोमवार, 12 सितम्बर 2016 8:04 PM (IST)
पति की हत्या के आरोप में विवाहिता व उसका प्रेमी गिरफ्तार
चूरू। तीन दिन पहले तारानगर थाना इलाके के गांव सारायण में 30 साल के युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अवैध संबंधों में बाधक बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए विवाहिता ने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची। मौका पाकर प्रेमिका ने प्रेमी को बुलाया और प्रेमी ने लाठियों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। बाद में उसका शव गांव के जोहड़ के पास फेंक दिया। उसके दांत टूटे हुए थे और चेहरा कुचला हुआ था। पास ही लाठी भी पड़ी थी। हत्या के बाद आरोपी भोरनाथ फरार हो गया था। पुलिस ने भोरनाथ को सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ से और मृतक की पत्नी ममता को गांव सारायण से गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि हत्या का आरोपी रिश्ते में मृतक का भतीजा लगता है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement