marathon panting in meerut-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मैराथन पेंटिंग: 48 घंटे से बिना आराम किए जारी है पेंटिंग

khaskhabar.com: बुधवार, 15 फ़रवरी 2017 5:02 PM (IST)
मैराथन पेंटिंग:  48 घंटे से बिना आराम किए जारी है पेंटिंग
मेरठ। छावनी स्थित गुरु तेग बाहदुर पब्लिक स्कूल में सोमवार को शुरु हुई मैराथन पैंटिग में स्वच्छ भारत अभियान का चित्रण कर रहे छात्रों द्वारा 48 घंटे तक बिना आराम किए लगातार पेंटिंग का काम जारी है। अब तक पेंटिग कर रहे छात्रो नें महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत आह्वान से प्रंधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान तक का सफर चित्रों में कैद कर लिया है। इस दौरान सात छात्रों ने 50 पेंटिंग बनाई, जिनमें क्लीनाथन के उद्देश्य को दर्शाते हुए आगे बढ रहे हैं। वर्ल्ड रिकॉर्ड को अग्रसर इन छात्रों का दो बार मेडिकल परीक्षण भी किया गया, जिसमें इन सभी का ब्लड प्रेशर व टेंपरेचर सामान्य पाया गया। अगर सब कुछ ठीक रहता है तो बुधवार की रात एक बजे तक लगातार पेंटिंग करते रहने से मैराथन पेंटिंग का 60 घंटे का विश्व रिकॉर्ड टूट जाएगा। इसके बाद ये सभी अगर पेंटिंग करते रहे तो पुराना रिकॉर्ड तोड़कर वे नए रिकॉर्ड की और आगे बढ जाएंगे।

[@ ये हैं लोगों से 20 करोड़ से ज्यादा ठगने वाले बाप-बेटे ]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement