Many people from Jaipur reached the swearing-in ceremony of Kerala Governor Om Prakash Mathur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केरल के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर के शपथ ग्रहण समारोह में जयपुर से पहुंचे कई लोग

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 6:34 PM (IST)
केरल के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर के शपथ ग्रहण समारोह में जयपुर से पहुंचे कई लोग
खास खबर। जयपुर भाजपा के वरिष्ठ राजनेता ओम प्रकाश माथुर के केरल (केरलम) के राज्यपाल पद के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए राजस्थान की राजधानी जयपुर से भी बड़ी संख्या में उनके समर्थक, शुभचिंतक और राजनीतिक-सामाजिक हस्तियां तिरुवनंतपुरम पहुंचीं। राजभवन में आयोजित भव्य समारोह में जयपुर के प्रमुख गणमान्य नागरिकों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और नवनियुक्त राज्यपाल को इस संवैधानिक दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।
समारोह में शिरकत करने वालों में जयपुर के पूर्व सांसद रामचरण बोहरा विशेष रूप से शामिल रहे। उनके साथ विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र हर्ष, अंशुमान शास्त्री, विजय शर्मा सहित जयपुर और राजस्थान से आए अनेक प्रबुद्धजनों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सभी ने ओम प्रकाश माथुर से मुलाकात कर उन्हें इस महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठित पद पर आसीन होने की हार्दिक बधाई दी तथा पुष्पगुच्छ भेंट किए।
राजस्थान की राजनीति से राष्ट्रीय पटल तक का सफरः
उल्लेखनीय है कि ओम प्रकाश माथुर का राजस्थान की राजनीति में लंबा और प्रभावी संगठनात्मक अनुभव रहा है। वे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रहने के साथ-साथ कई राज्यों के राष्ट्रीय प्रभारी के रूप में अपनी मजबूत सांगठनिक क्षमता का लोहा मनवा चुके हैं। राजस्थान की माटी से जुड़े माथुर के राज्यपाल नियुक्त होने पर पूरे प्रदेश में, विशेषकर जयपुर और उनके पैतृक क्षेत्र में, खुशी की लहर है। शपथ ग्रहण में जयपुर से पहुंचे नेताओं और शुभचिंतकों ने इसे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण बताया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement