बारिश के कारण प्रतापगढ़-मंदसौर सड़क मार्ग जगह-जगह से क्षतिग्रस्त
khaskhabar.com: बुधवार, 03 अगस्त 2016 5:54 PM (IST)
प्रतापगढ़ । बारिश के कारण प्रतापगढ़ से मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले तक का सड़क मार्ग जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इस सड़क मार्ग को बने महज एक साल भी नही हुआ और सड़क पूरी तरह से उखड़ गई है। खस्ताहाल सड़क से वाहन चालक और राहगीर परेशान है।