Mandi Committee Approves Assistance of Rs. 6.15 Lakh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मंडी समिति ने 6.15 लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर की

khaskhabar.com: मंगलवार, 23 दिसम्बर 2025 5:58 PM (IST)
मंडी समिति ने 6.15 लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर की
लालसोट। मंगलवार को कृषि उपज मंडी समिति के सभागार में उपखंड अधिकारी विजेंद्र मीणा की अध्यक्षता में महात्मा ज्योतिबा फुले मंडी श्रमिक कल्याण योजना एवं मुख्यमंत्री कृषक साथी सहायता योजना के अंतर्गत बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुल 6.15 लाख रुपये की सहायता राशि पांच लाभार्थियों को स्वीकृत की गई। कृषि मंडी सचिव संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले मंडी श्रमिक कल्याण योजना के तहत रामराय योगी, बसंतीलाल माली एवं मोहनलाल गुर्जर को विवाह सहायता के रूप में 0.75-0.75 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई। वहीं मुख्यमंत्री कृषक साथी सहायता योजना के अंतर्गत गुलाब देवी मीणा (पट्टी चिमनपुरा) एवं रामेश्वर मीणा (टोडा मीणा) को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर की गई।
बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि सरकार की इन योजनाओं का उद्देश्य श्रमिकों एवं किसानों को समय पर आर्थिक संबल प्रदान करना है, ताकि वे सामाजिक व पारिवारिक दायित्वों को सुचारू रूप से निभा सकें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement