Man who shot UP Bar Council president dies during treatment-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

UP बार काउंसिल की अध्यक्ष के हत्यारोपी की गुरुग्राम अस्पताल में मौत

khaskhabar.com: शनिवार, 22 जून 2019 5:20 PM (IST)
UP बार काउंसिल की अध्यक्ष के हत्यारोपी की गुरुग्राम अस्पताल में मौत
गुरुग्राम। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश सिंह यादव की आगरा न्यायालय में हत्या करने के बाद खुद को गोली मार लेने वाले वकील की शनिवार को गुरुग्राम के एक अस्पताल में मौत हो गई। मनीष शर्मा को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह कोमा में थे और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। शनिवार अपराह्न उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शर्मा ने अपने सहकर्मी दरवेश सिंह यादव को 12 जून को गोली मार दी थी। उसके दो दिन पहले ही वह बार काउंसिल की अध्यक्ष निर्वाचित हुई थीं। शर्मा ने दरवेश पर तीन गोलियां दागी थीं और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई थी। उसके तत्काल बाद शर्मा ने खुद के सिर में गोली दाग ली थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement