man suicide by hanging in kanpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

khaskhabar.com: मंगलवार, 28 फ़रवरी 2017 7:54 PM (IST)
युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
कानपुर। विधनू थानाक्षेत्र में डिप्रेशन के चलते एक युवक ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। शादी समारोह में गये परिजन जब घर लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विधनू के किशनपुर गांव निवासी किसान शिव प्रकाश का बेटा सुन्दरम (17) प्राइवेट जॉब करता था। शिवप्रकाश के परिवार में पत्नी निशा बेटी रोशनी व बेटा सत्यम है। शिव प्रकाश ने बताया कि पिछले चार पांच दिनों से बेटा किसी बात को लेकर परेशान रहता था। सोमवार की शाम पड़ोसी के बेटे का तिलक होने पर परिवार के सभी लोग समारोह में शामिल होने गये थे। छोटा बेटा सुन्दरम घर पर अकेला था। देर रात जब परिवार के लोग घर लौटे तो बेटे का कमरा अंदर से बंद था। अनहोनी की आशंका देख जब उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो शव पंखे से रस्सी के सहारे लटक रहा था। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से शव को पंखे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विधनू एसओ आशीष मिश्रा ने बताया कि डिप्रेशन के चलते युवक के आत्महत्या का कारण सामने आया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच की जा रही है।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ इस पानी को पीओगे तो उतर जाएगा जहर]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement