man death drowned in the river, other continue to seek-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नदी में डूबकर एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी

khaskhabar.com: सोमवार, 03 अक्टूबर 2016 12:26 PM (IST)
नदी में डूबकर एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
सोनभद्र। जिले के दुद्धी थानान्तर्गत लांबी गांव के पास वृद्धा सहित दो व्यक्ति रविवार की देर शाम पांगन नदी के तेज धारा में बह गए। दोनों पैदल नदी पार कर घर जा रहे थे। नदी में डूबे व्यक्ति का शव मिल गया लेकिन वृद्धा का अभी तक पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी होने पर पुलिस दूसरे दिन सुबह से ही तलाश में जुट गयी है। लांबी गांव से 40 वर्षीय रामू और 60 वर्षीय फुलकुंवर पांगन नदी उस पार बैना गांव जा रहे थे। नदी पार करते समय दोनों का पैर फिसलने से वह गहरे गड़ढे में समां गए। पानी का बहाव तेज होने से दोनों बह गए। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों के तलाशी करने पर कुछ दुरी पर रामू का शव मिला। अमराव पुलिस चौकी प्रभारी सर्वानंद यादव की देख रेख में सुबह से ही डूबी वृद्धा की तलाश की जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक नदी में डूबे दोनों रिश्तेदार थे। खबर लिखे जाने तक शव नहीं मिला था।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement