Mamata condemns attack on Kejriwal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ममता ने केजरीवाल पर हमले की निंदा की, बोली- हताश हो गई है BJP

khaskhabar.com: रविवार, 05 मई 2019 10:19 AM (IST)
ममता ने केजरीवाल पर हमले की निंदा की, बोली- हताश हो गई है BJP
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल पर राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को हुए हमले की निंदा की और कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चुनाव हार गई है और विपक्ष की छवि धूमिल करने और हमले करने की हताशा भरी कोशिश कर रही है। बनर्जी ने ट्विटर पर कहा, "राजनीतिक उद्दंडता। राजनीतिक गुडागर्दी। राजनीतिक प्रतिशोध। विपक्षी नेताओं की छवि खराब करने और हमले करने से साफ हो जाता है कि भाजपा चुनाव हार गई है और हताशा भरी कोशिश कर रही है। हम अरविंद केजरीवाल पर हमले की निंदा करते हैं। हम सभी आपके साथ हैं अरविंद।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement