Advertisement
मतगणना की रखें पूर्व तैयारी, टीम को करें मुस्तैद : गुप्ता

गुप्ता ने कहा कि मतगणना स्टाफ व एजेंटों के स्वास्थ्य खराब होने संबंधी सूचना होने पर उनकी जगह वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। राजनैतिक दलों, अभ्यर्थियों व निर्वाचन अभिकर्ताओं को आवश्यक जानकारी दी जाए। इसी के साथ ही बेहतरीन ढंग से काउटिंग उपरांत गतिविधियां भी संपादित की जाएं।
उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पा सत्यानी से मतगणना व्यवस्थाओं की जानकारी ली, जिस पर सत्यानी ने मतगणना कक्षों की स्थिति, टेबलों की ंसंख्या, सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की जानकारी, मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, मीडिया सेंटर व्यवस्था, मतगणना कार्मिकों के प्रशिक्षण सहित समुचित व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यानी ने वीसी के दौरान उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए सभी गतिविधियां समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित रहें तथा बेहतरीन प्रबंधित करें।
इस दौरान चूरू एसडीएम बिजेन्द्र सिंह, एसीईओ दुर्गा ढाका, डीओआईटी संयुक्त निदेशक मनोज गरवा, एसीपी नरेश टुहानिया, एपीआरओ मनीष कुमार, डॉ प्रशान्त शर्मा, गुरप्रीत लबाना, अजय कुमार, महेन्द्र सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चूरु
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


