Make every effort to facilitate the citizens bank-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नागरिकों की सुविधा के लिए हर सम्भव प्रयास करें बैंक

khaskhabar.com: बुधवार, 23 नवम्बर 2016 5:45 PM (IST)
नागरिकों की सुविधा के लिए हर सम्भव प्रयास करें बैंक
शिमला । संयुक्त सचिव,उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार सुभाशीष पांडा ने विमुद्रीकरण के कारण वर्तमान परिस्थितियों में जनता को सुविधा प्रदान करने के लिए सभी बैंकों से आपसी तालमेल व और अधिक समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया है। वह बुधवार को बचत भवन शिमला में विभिन्न बैंकों, डाकघरों, व्यापार मंडल और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े संगठनो के प्रतिनिधिया की बैठक में सम्बोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यह प्रयास किया जा रहा है कि विमुद्रीकरण के कारण पैसे के लेन-देन में आम नागरिकों को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। इसके लिए सरकार द्वारा हर सम्भव कदम समय पर उठाए जा रहे हैं। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने बहुमूल्य सुझाव दिएबैठक में उपायुक्त शिमला रोहन चंद ठाकुर, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, कानून एवं व्यवस्था जी.सी.नेगी, सहायक आयुक्त ईशा ठाकुर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement