Major Operation in Dausa: Illegal Beer Worth ₹50 Lakh Seized from Truck-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दौसा में बड़ी कार्रवाई: ट्रक से 50 लाख की अवैध बीयर जब्त

khaskhabar.com: बुधवार, 20 मई 2026 10:07 PM (IST)
दौसा में बड़ी कार्रवाई: ट्रक से 50 लाख की अवैध बीयर जब्त
दौसा। दौसा में ट्रक से 1460 पेटी में अनुमानित 50 लाख रूपए की बीयर पकड़ी गई है। बुधवार को दौसा में आबकारी निरोधक दल की बड़ी कार्रवाई में 1460 पेटी में 35 हजार 40 बीयर केन अनुमानित 50 लाख रूपए की अवैध शराब फोर सेल इन पंजाब ओनली, दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे पर अलूदा रेस्ट एरिया के पास नाकाबंदी कर एक 10 चक्का ट्रक से बरामद की गई है। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में जीरो टाॅलरेंस की नीति के तहत अवैध शराब के विरूद्ध अभियान के क्रम में मुखबिर की सूचना पर दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे पर अलूदा रेस्ट एरिया के पास नाकाबंदी कर एक 10 चक्का ट्रक की तलाशी लेने पर फोर सेल इन पंजाब बीयर की बड़ी खेप बरामद की गई। कार्रवाई में 780 पेटी में 18720 बीयर केन 500 एमएल टुबोर्ग ब्रांड, 680 पेटी में 16320 बीयर केन 500 एमएल किंगफिशर ब्रांड सहित कुल 1460 पेटी में 35 हजार 40 बीयर केन बरामद किए गए। उक्त जब्त बीयर की अनुमानित कीमत 50 लाख रूपए आंकी गई है। मौके से वाहन चालक निवासी उत्तरप्रदेश प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में अभियोग दर्ज अग्रिम अनुसंधान जारी है।
कार्रवाई में ये रहे शामिल
आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में अवैध मदिरा के विरुद्ध जारी अभियान के तहत दौसा की कार्रवाई में अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रदीप सिंह सांगावत के मार्गदर्शन में अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन जयपुर प्रवीण कुमार, उपायुक्त ईपीएफ जयपुर ज्ञानप्रकाश मीणा, डीईओ दौसा दीप्ति मिश्रा के सुपरविजन में एईओ दौसा धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, पीओ हासम अली सहित आबकारी निरीक्षक दौसा कीर्ति सिंह, आबकारी निरीक्षक बांदीकुई लोकेश कुमार यादव, सहायक आबकारी अधिकारी ईपीएफ भरतपुर लखन व्यास कार्रवाई में विशेष योगदान रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement