Major Crackdown on Corruption in Hisar: Private Individual Arrested Red-Handed Accepting ₹16,500 Bribe-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हिसार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 16,500 रुपये रिश्वत लेते निजी व्यक्ति रंगे हाथ गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 24 जून 2026 10:40 PM (IST)
हिसार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 16,500 रुपये रिश्वत लेते निजी व्यक्ति रंगे हाथ गिरफ्तार
हिसार। भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB), हिसार ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए नगर परिषद हांसी से जुड़े रिश्वतखोरी के मामले का भंडाफोड़ किया है। ब्यूरो की टीम ने शिकायतकर्ता से 16,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए एक निजी व्यक्ति को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि कुमार (निजी व्यक्ति) के रूप में हुई है, जो नगर परिषद हांसी में कार्यरत कार्यकारी अभियंता (XEN) विक्की कुमार के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा था। क्या था मामला- शिकायतकर्ता ने SV&ACB, हिसार को दी गई शिकायत में आरोप लगाया था कि उसके कार्यों के बिलों की मॉनिटरिंग रिपोर्ट पर हस्ताक्षर करने के एवज में कार्यकारी अभियंता विक्की कुमार द्वारा रवि कुमार के माध्यम से 16,500 रुपये बतौर कमीशन/रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत की सत्यता की जांच के उपरांत ब्यूरो की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि कुमार को शिकायतकर्ता से 16,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू कर लिया। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई|
इस संबंध में थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार में अभियोग संख्या 21 दिनांक 24.06.2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 एवं 7A के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले में विक्की कुमार, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद हांसी तथा रवि कुमार को आरोपी नामजद किया गया है। ब्यूरो द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है तथा आगामी अनुसंधान नियमानुसार अमल में लाया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement