Advertisement
अरावली में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 5 वाहन जब्त; साढ़े चार लाख से ज्यादा का जुर्माना

कोटपूतली क्षेत्र में अवैध बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर 1,28,600 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
मांढ़ण क्षेत्र में पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर 28,300 रुपये और स्लेट स्टोन से भरी ट्रॉली पर 46,000 रुपये का जुर्माना किया गया।
नीमराणा के घिलोठ रीको औद्योगिक क्षेत्र में रोड़ी से भरे दो डंपरों पर कार्रवाई करते हुए एक पर 1,24,750 रुपये और दूसरे पर 1,22,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
प्रशासन का सख्त संदेश
प्रशासन ने साफ किया है कि अरावली क्षेत्र में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध खनन और परिवहन पर सख्ती जारी रहेगी और भविष्य में भी इस तरह की संयुक्त कार्रवाई लगातार की जाएगी।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी ताकि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कोटपूतली-बहरोड
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


