मजीठिया की राज्य सरकार को चेतावनी, नहीं करें प्रशासन का दुरुपयोग
khaskhabar.com: रविवार, 19 मार्च 2017 5:01 PM (IST)
अमृतसर। पूर्व केबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कांग्रेसी नेताओं पर अकाली काउंसलर को धमकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कांग्रेस की ओर से काउंसर को धमकाने और उन्हें कांग्रेस में शामिल होने की धमकी दी जा रही है। मजीठिया ने कहा कि कांग्रेस की ओर से काउंसलर पर हमले भी कराए जा रहे हैं। जिसमें अमृतपाल नामक बच्चा भी घायल हुआ है। उन्होंने कांग्रेस से ऐसा नहीं कर सीधे उनसे बात करने की बात कही है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले में जब उन्होंने पुलिस अधिकारी को फोन किया तो अब पुलिसकर्मी बयान दर्ज नहीं कर राजीनामे के लिए दवाब बना रहे हैं।