Maintain complete transparency in distribution of transformers: ADM-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:00 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ट्रांसफार्मर के वितरण में रखे पूर्ण पारदर्शिता : एडीएम

khaskhabar.com: गुरुवार, 28 नवम्बर 2024 4:09 PM (IST)
ट्रांसफार्मर के वितरण में रखे पूर्ण पारदर्शिता : एडीएम
-अतिरिक्त जिला कलेक्टर कोटपूतली के जेवीवीएनएल स्टोर का किया औचक निरीक्षण कोटपूतली-बहरोड़। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण ने आज जेवीवीएनएल कोटपूतली के स्टोर रूम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रांसफार्मरों की वर्तमान तथा भौतिक स्थिति की जानकारी लेते हुए स्टोर अधिकारी से ट्रांसफार्मर के वितरण में पूर्ण पारदर्शिता रखने के लिए कहा। इसके साथ ही उन्होंने जेवीवीएनएल के अभियंताओं से फील्ड में सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाते हुए रिपोर्ट शीघ्र स्टोर में भिजवाने के निर्देश दिए, जिससे शीघ्र डिमांड नोटिस जारी होकर जले हुए ट्रांसफार्मरों को शीघ्र बदला जा सके। सहारण ने कहा कि कृषि कनेक्शनों के जले हुए ट्रांसफरों को यथासंभव प्राथमिकता दी जाए जिससे काश्तकारों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े। उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिए प्रशासन द्वारा भी नियमित रूप से समीक्षा बैठक में ट्रांसफार्मर के वितरण को लेकर लगातार चर्चा की जाती है। उन्होंने आमजन और किसानों से जुड़ी विद्युत समस्याओं पर चर्चा करते हुए समय पर समाधान सुनिश्चित करने को कहा तथा विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए आने वाली संभावित अड़चनों को समय रहते दूर करने के निर्देश दिए। इस दौरान स्टोर अधिकारी तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement