Maholi police and ATS team arrested two suspects-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महोली पुलिस व एटीएस टीम ने दो संदिग्धों को पकड़ा

khaskhabar.com: बुधवार, 30 नवम्बर 2016 8:29 PM (IST)
महोली पुलिस व एटीएस टीम ने दो संदिग्धों को पकड़ा
श्रीगंगानगर । पंजाब की नाभा जेल से फरार हुए आतंकवादियों में से दो को राजस्थान और मोहाली पुलिस की विशेष टीम द्वारा मंगलवार देर रात घमूड़वाली थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक का नाम गुरप्रीत सिंह बराड़ व दूसरा अंग्रेज सिंह है, ये दोनों ही फिरोजपुर के रहने वाले है , और नाभा जेल से फरार शेखू के नजदीकी रिश्तेदार है। सूत्रों की माने तो आंतकियो को जेल से भागने में इनका हाथ है। पकड़े गए दोनों संदिग्धों को पंजाब पुलिस अपने साथ पंजाब लेकर गयी है। वहीं ख़ुफिया सूत्रों की माने तो नाभा जेल से भागे दो आंतकियो की लोकेशन श्रीगंगानगर के घमूड़वाली थाना के एलएनपी में आ रही थी। इस संबंध में पंजाब पुलिस का एक दल मंगलवार सुबह से ही श्रीगंगानगर पुलिस के साथ छापेमारी कर रहा था। दल को बड़ी सफलता 39 एलएनपी क्षेत्र में मिली,जहां दो संदिग्ध गिरफ्तार कर लिए गए। दोनों से यहां कड़ी पूछताछ की गई। पर उन्होंने बड़ा खुलासा नहीं किया। इस कार्रवाई में विशेष कंमाडोज का सहयोग भी लिया गया। पुलिस अधीक्षक राहुल कोटकी ने बताया की पकड़े गए आरोपी से पूछताछ जारी है। वहीं एसपी ने कहां की पकडे गए लोगों के तार आतंकियों से जुड़े है लेकिन अभी तक पूछताछ की जा रही है। साली के प्यार के लिए पत्नी की कर दी हत्या...जानें फिर क्या हुआ ?

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement