बारिश की वजह से जबलपुर में नर्मदा नदी पर बना बरगी बांध पानी से झलकने को
तैयार है। इस कारण बांध के 21 गेट खोल दिए गए। पूरे मध्य प्रदेश में अगले
3-4 दिनों तक बारिश की चेतावनी है। भोपाल समेत कई जिलों में में आज
स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य
के कई हिस्सों में हुई जोरदार बारिश के कारण जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हो
रहा है। बारिश के कारण निचली बस्तियों में पानी भर गया है, और आवागमन
प्रभावित हुआ है।