राज्य में बीते 36 घंटों से हो रही तेज बारिश के बाद राजधानी की भी कई निचली बस्तियों में पानी भर गया। राज्य के जनसम्पर्क मंत्री पी़ सी़ शर्मा ने बताया कि भोपाल में लगातार जारी भारी वर्षा के बीच प्रभावित गरीब बस्तियों का दौरा किया।
शर्मा
ने जिला कलेक्टर तरुण पिथोड़े को निर्देश दिए कि जल-भराव से प्रभावित
परिवारों को राशन और राहत सामग्री तुरंत उपलब्ध कराई जाए। निचले क्षेत्र
में बसे झुग्गीवासियों को मल्टी बिल्डिंग्स में शिफ्ट किया जाए।