Madhya Pradesh: A joint operation by State Disaster Response Force in Bhopal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Madhya Pradesh :मध्यप्रदेश बारिश से बेहाल, हरदा जेल में भी पानी भरा

khaskhabar.com: सोमवार, 09 सितम्बर 2019 2:32 PM (IST)
Madhya Pradesh :मध्यप्रदेश बारिश से बेहाल, हरदा जेल में भी पानी भरा
भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh ) में भारी बारिश होने से इन इलाकों में बाढ़ की स्थितियां बन गई हैं। घर पानी में डूब गए हैं तो लोगों को रेस्क्यू कराने का काम तेजी से चल रहा है। करीब 11 जिलों में मूसलाधार बारिश और बाढ़ का ज्यादा असर है, वहीं 32 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। बारिश की स्थिति को देखते हुए भोपाल, मंडला, सिवनी जिलों के स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। प्रशासन ने जबलपुर, नरसिंहपुर, होशंगाबाद और हरदा सहित अन्य इलाकों में अलर्ट जारी किया है। भोपाल में दो लोगों की मौत हो गई। मध्य प्रदेश के हरदा जेल में बाढ़ का पानी घुस गया है। दो बैरक खाली कराए गए हैं। मंडला जिले में रिकॉर्ड 134 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। सीहोर में पार्वती नदी उफान पर है। मध्यप्रदेश बारिश से बेहाल हो रहा है। 15 जिलों में स्कूलों की छुट्‌टी घोषित कर दी गई हैं। वहीं मौसम विभाग ने तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। बाढ के हालात बने हुए हैं। रिहायशी इलाकों में सडकें दरियां का रूप धारण कर चुकी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement