Made jaw from leg bone SMS Hospital Doctors-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एसएमएस अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल, पैर की हड्डी से बनाया जबड़ा

khaskhabar.com: रविवार, 07 जनवरी 2018 2:09 PM (IST)
एसएमएस अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल, पैर की हड्डी से बनाया जबड़ा
जयपुर। प्रदेश के सबसे बड़े सवाई मानसिंह अस्पताल के डॉक्टरों ने एक कमाल कर दिखाया। डॉक्टराें का इस चमत्कार की खूब चर्चा हो रही है। एसएमएस अस्पताल के डॉक्टरों ने महज दो साल की उम्र के बच्चे के पैर की फिबुला से ऑपरेशन कर जबड़ा बनाया है। सीकर निवासी दो साल के भावेश के निचले जबड़े में कैंसर था। पिछले 6 माह से जबड़े के दाहिनी ओर सूजन और मुंह से खून आने की शिकायत थी। इससे उसका आधे से ज्यादा जबड़ा खराब हो गया था। प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉ. प्रदीप गोयल ने बताया कि अब तक 500 से ज्यादा कैंसर से पीड़ितों के जबड़े बनाए हैं। उनका दावा है कि इतनी कम उम्र के बच्चे के जबड़ा दोबारा बनाने का पहला मामला है। ऑपरेशन में डॉ.अमित शर्मा, डॉ.आयुष, डॉ.गोपाल, डॉ. रुशिन, डॉ.शानू, डॉ.राजीव शर्मा डॉ.सिद्धार्थ ने सहयोग किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement