Madar Sahab Urs fair today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मदार साहब के उर्स में कुल की रस्म आज, भरेगा मेला

khaskhabar.com: सोमवार, 05 फ़रवरी 2018 12:14 PM (IST)
मदार साहब के उर्स में कुल की रस्म आज, भरेगा मेला
अजमेर। हजरत ख्वाजा बद्दीउद्दीन कुतुबुल जिंदाशाह मदार का उर्स रविवार को शुरू हुआ। कुंदन स्थित चिल्ले पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद ढोल और कव्वाली के बीच चादर लेकर पहुंचे। रात को महफिल हुई। सोमवार को दोपहर 1 बजे कुल की महफिल प्रारंभ होगी। 2 बजे कुल की रस्म अदा की जाएगी। इसके बाद देशभर से आए मलंग धमाल की रस्म अदा करेंगे। उर्स की शुरुआत रविवार सुबह 9 बजे कुरान ख्वानी से हुई। मुतवल्ली हमीद खान समेत विभिन्न गणमान्य लोग मौजूद थे। शाम को अकीदतमंदों द्वारा चादर पेश करने का सिलसिला शुरू हुआ। पलटन बाजार से ही अकीदतमंद जुलूस के रूप में चादर लेकर रवाना हुए। कव्वाल पार्टी सूफियाना कलाम पेश कर रही थीं। इधर, गरीब नवाज सूफी मिशन सोसायटी की ओर से भी इस मौके पर चादर पेश की गई। कव्वालों ने मदार शाह बाबा की शान में सूफियाना कलाम पेश किए। इस मौके पर सभी अकीदतमंदों ने देश में अमन चैन, भाईचारगी के लिए दुआ की। जुलूस में चिल्ले के मुतवल्ली हमीद खान, अमान खान, मौलाना इकराम, कय्यूम खान, अब्दुल नईम खान, नेमीचंद तम्बोली आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement