हाथरस । चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव चितावर में एक सिरफिरे युवक
ने अपने पड़ोस में रहने वाली एक लड़की के चाकू से प्रहार कर दिया । लड़की खेत में
अपनी बड़ी बहन और अन्य लड़कियों के साथ काम कर रही थी । ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर
पुलिस के हवाले कर दिया है। गांव चितावर में सूरजपाल पुत्र
कालीचरण अपने पड़ोस में रहने वाली 16 साल की लड़की को आए दिन परेशान करता था । आज लड़की अपनी बहन और
सहेलियों के साथ खेत पर मज़दूरी कर रही थी । तभी युवक आया और लड़की के चाकू से वार
कर घायल कर दिया। लोगों ने लड़के को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया । नशे में धुत
सूरजपाल ने इससे पहले पीड़ित लड़की के पिता की सुमो गाडी में भी तोड़ फोड़ की थी ।
पुलिस ने बताया की आरोपी हिरासत में तहरीर के आधार पर कार्रवायी की जाएगी ।
यह भी पढ़े :खास खबर EXCLUSIVE : मुलायम ही चल रहे हैं चुनावी चौसर की चालेंयह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना