Lucknow: PM Narendra Modi will unveil the statue of Atal Bihari Vajpayee on December 25-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

PM मोदी करेंगे 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण

khaskhabar.com: शनिवार, 21 दिसम्बर 2019 12:24 PM (IST)
PM मोदी करेंगे 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर लखनऊ में उनकी कास्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर तीन दिवसीय समारोह भी आयोजित होगा। प्रधानमंत्री मोदी समारोह के अंतिम दिन राजधानी पहुंचेंगे और लोकभवन में अटल की प्रतिमा के अनावरण के साथ अटल बिहारी चिकित्सा विश्वविद्यालय का भी शिलान्यास करेंगे। संस्कृति विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. वाई.पी. सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 25 दिसंबर को दोपहर करीब तीन बजे विशेष विमान से लखनऊ पहुंचेंगे और वहां से सीधे लोकभवन जाएंगे, जहां वह अटल बिहारी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। प्रधानमंत्री का 25 मिनट का संबोधन भी होगा। इस दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री शाम लगभग चार बजे दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement