Lover shot dead girlfriend-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एक तरफा प्यार में पागल प्रेमी ने विवाहिता को मारी गोली, फिर की खुदकुशी

khaskhabar.com: बुधवार, 30 जनवरी 2019 1:38 PM (IST)
एक तरफा प्यार में पागल प्रेमी ने विवाहिता को मारी गोली, फिर की खुदकुशी
अलवर । जिले के खैरथल कस्बे में एक तरफा प्रेम प्रसंग के चलते गांव रायपुर जाटान में बीती शाम एक सिरफिरे युवक ने एक विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं इसके बाद आरोपी युवक ने भी खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक विवाहिता किरण मंगलवार शाम को खेत से चारा लेकर आ रही थी। इस दौरान स्थानीय गांव के निवासी गोलिया उर्फ धर्मवीर ने रास्ते में किरण को रोक लिया और गोली मार दी। इस दौरान मौके पर ही किरण की मौत हो गई। वहीं इसके बाद आरोपी युवक ने भी खुद को गोली मार ली। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया और जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं देशी कट्‌टा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
बताया जा रहा है कि मृतक गोलिया उर्फ धर्मवारी गांव में ही किरण के पिता फतेहसिंह के खेतों में काम करता था। लेकिन तीन साल पहले किरण की शादी हो गई थी। इसके चलते धर्मवीर ने किरण से बातचीत बंद कर दी थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement