Love Jihad is being done by bringing girls from UP in Rajasthan: MLA T. Raja-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान में यूपी से लाकर युवतियों का लव जिहाद कराया जा रहा है : विधायक टी. राजा

khaskhabar.com: मंगलवार, 23 मई 2023 2:42 PM (IST)
राजस्थान में यूपी से लाकर युवतियों का लव जिहाद कराया जा रहा है : विधायक टी. राजा
कोटा। फायरब्रांड बीजेपी नेता और हैदराबाद विधायक टी. राजा ने कोटा दौरे के दौरान प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर तंज कसे और दावा किया कि राजस्थान में यूपी से लाकर युवतियों का लव जिहाद कराया जा रहा है यहां पीएफआई जैसी विचारधारा के कई संगठन यहां पल रहे हैं। कोटा के बोरखेङा इलाके में लोधी समाज की तरफ से अपने अभिनंदन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए राजा सिंह ने कहा कि 2025-26 तक भारत हिन्दू राष्ट्र बन ही जायेगा--अगर दुनिया में 50 मुस्लिम देश हो सकते हैं तो 100 करोङ की हिन्दू आबादी वाला भारत हिन्दू राष्ट्र क्यों नहीं। राजा सिंह ने इस दौरान कांग्रेस को हिन्दू विरोधी और देश के लिये कैंसर बताया और कहा कि केरला स्टोरी जैसी फिल्मों में केवल 5 फीसदी सच्चाई ही बतायी गयी है। वास्तविक लव जिहाद और कन्वर्जन का आंकङा तो इससे कहीं अधिक और हजारों में है। अपने निलंबन को लेकर भी टी. राजा सिंह ने बात की और कहा कि इसका गम नहीं गर्व हैं और मेरे लिये राजनीति नहीं देश और हिन्दू राष्ट्र का ध्येय प्रथम है। इस दौरान उन्होंने कॉमन सिविल कोड और जनसंख्या नियंत्रण कानूनों की भी खुलकर वकालत की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement