जोधपुर। प्यार की परिभाषा को न तो शब्दों में बयां किया जा सकता है और न ही इसे किसी कानून में बांधा जा सकता है। ये वो अभिव्यक्ति है जिसे स्वतंत्र रखने की जरूरत है। यह कहना है लेखिका भावना अरोड़ा का, जिनकी नई पुस्तक ‘लव बाई द वे’ की लॉन्चिंग शुक्रवार को जोधपुर में हुई। भावना ने अपनी इस पुस्तक में प्यार को सीमा में न बांधने की बात कही है । अपनी नई पुस्तक में अरोड़ा ने आर्टिकल 733 को गलत बताते हुए लिखा है कि प्यार की कोई सीमा नहीं होती, यही वे कारण होते हैं जिनकी वजह से प्यार में असफलता के बाद लोग मौत को गले लगा लेते हैं। जोधपुर आई भावना ने बताया कि एक लेखिका होने के नाते उन्होंने इस विषय पर बहुत गहन चिंतन और मनन किया और उसके बाद उनकी कलम से ‘लव बाई द वे’ अस्तित्व में आई। ये पुस्तक मन में पल्लवित होने वाले सपनों को कुचलने के बजाय उन्हें पनपने में मदद करने की सलाह देती है जिसके बाद जीवन के रंग फूलों की तरह खिलखिला उठते हैं।