Lotus will bloom with huge majority in all seven assemblies of Bikaner: Prahlad Joshi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीकानेर की सातों विधानसभा में प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा : प्रह्लाद जोशी

khaskhabar.com: बुधवार, 27 सितम्बर 2023 8:28 PM (IST)
बीकानेर की सातों विधानसभा में प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा : प्रह्लाद जोशी
-जिला समन्वयक बैठक में पदाधिकारियों से लिया फीडबैक बीकानेर। केंद्रीय कोयला, खान और संसदीय मामलों के मंत्री और राजस्थान भाजपा चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी आज एक दिवसीय दौरे पर बीकानेर पधारे बीकानेर आगमन पर भाजपा जिला पदाधिकारियों ने जोशी का स्वागत किया। लक्ष्मी निवास पैलेस में बीकानेर सांसद अर्जुन राम मेघवाल ने प्रह्लाद जोशी का स्वागत किया और भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलकर बीकानेर शहर और देहात विधानसभा की जानकारी लेते कार्यकर्ताओ से विस्तार से चर्चा हुई। भाजपा जिला कार्यालय ने शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, देहात जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अगुवाई में जिला समन्वयक समिति की बैठक हुई जिसमें केंद्रीय मत्री बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह बगड़ी, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, विधायक सिद्धि कुमारी, सुमित गोदारा, बिहारीलाल विश्नोई, प्रभारी ओम सारस्वत, दशरथ सिंह शेखावत, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेधर के साथ जिला महामंत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे समन्वय समिति की बैठक में प्रह्लाद जोशी ने विधानसभा चुनावों को लेकर विधानसभा वार फीडबैक लिया व आगामी चुनावों में किस तरह पार्टी की जीत निश्चित हो जीत के मंत्र बैठक में दिए समन्वयक समिति की बैठक में प्रह्लाद जोशी ने कहा बीकानेर की सभी सातों विधानसभा में भाजपा प्रचंड बहुमत से विजय होगी। बीकानेर जिला महामंत्री मोहन सुराणा, श्याम चौधरी, नरेश नायक, महेश मुंड, श्यामसुंदर पंचारिया, मोहन लाल मेघवाल, उपाध्यक्ष, हनुमान सिंह चावड़ा, आनंद सिंह भाटी, बाबूलाल गहलोत, जितेंद्र राजवी, भगवान सिंह मेड़तिया, दीपक पारीक, राधा देवी सियाग, शिव प्रजापत, सवाई सिंह तंवर, मंत्री मनीष सोनी, सांगीलाल गहलोत, महेश व्यास, अनु सुथार, भारती अरोड़ा के साथ मंडल अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों व कार्यकर्ताओ ने प्रह्लाद जोशी का स्वागत किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement