Lottery of Krishak Uphaar Yojana out, winner will get 25 thousand rupees as first prize-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कृषक उपहार योजना की निकली लॉटरी, विजेता को पहले इनाम में मिलेंगे 25 हजार रुपए

khaskhabar.com: बुधवार, 17 जनवरी 2024 08:17 AM (IST)
कृषक उपहार योजना की निकली लॉटरी, विजेता को पहले इनाम में मिलेंगे 25 हजार रुपए
चूरू। कृषक उपहार योजना-2023 अन्तर्गत मंगलवार को सुजानगढ़ कृषि उपज मण्डी समिति में बिल के 11219 कूपनों व ई-पेंमेंट के 39 कूपनों की लॉटरी निकाली गई। कृषि उपज मण्डी समिति सचिव सलीम मोहम्म्द ने बताया कि लॉटरी सुजानगढ़ एसडीएम रमेश कुमार, सचिव सलीम मोहम्म्द एवं संयुक्त निदेशक प्रतिनिधि सरदारशहर कृषि उपज मण्डी समिति सचिव कमल किशोर सोनी सहित तीन सदस्यीय समिति द्वारा निकाली गई। उन्होंने बताया कि गेटपास की विक्रय पर्चियों पर जारी कूपनों पर नोलाराम को प्रथम पुरस्कार, कालूराम द्वितीय पुरस्कार, ताराचंद तृतीय पुरस्कार तथा ई-पेमेंट की विक्रय पर्चियों पर जारी कूपनों खेमाराम को प्रथम पुरस्कार, उगम कंवर को द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार निकाले गए।
उन्होंने बताया कि प्रथम पुरस्कार विजेता को 25 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार विजेता को 15 हजार रुपए व तृतीय पुरस्कार विजेता को 10 हजार रूपए दिए जाने का प्रावधान है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement