Loss of millions in store fire-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आग लगने से दुकान में लाखों का नुकसान

khaskhabar.com: रविवार, 18 दिसम्बर 2016 5:09 PM (IST)
आग लगने से दुकान में लाखों का नुकसान
मानसा। रविवार को दोपहर बारह बजे के आसपास शहर के गोशाला रोड पर स्थित एक कपड़े के शो रुम में आग लग जाने से दुकान में पड़े कपड़े जलकर राख हो गए। आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है। शहर के गोशाला रोड पर स्थित आरके कुलैक्शन में आग लग गई जिसमें दुकान में रखे पुरुषों के कपड़े जलकर राख हो गए। दुकान मालिक के बेटे अरुण ने बताया कि रविवार की दोपहर करीब 12 बजे के आसपास वह अपनी दुकान पर बैठे थे कि उनके चुबारे में बने शो रुम में से आग की ल्पटें निकलने के बारे मेंं उनके पड़ोसियों ने बताया जैसे ही उन्होंने उपर जा कर देखा तो वहां पर भीषण आग फैली हुई थी। उन्होंने तुरुत पड़े अग्नि शमन यंत्रों की सहायता से आग पर काबू तो पा लिया मगर दुकान में पड़े लाखों रुपए के कपड़े का नुकसान हो गया। उन्होंने कहा कि अगर मौके पर आग नहीं रोकते तो आग और फैल जाती तथा और नुकसान कर देना था। गौर हो कि उक्त रोड पर विगत छह माह पूर्व ही एक किताबों की दुकान में आग लग जाने से लाखों रुपए की किताबें राख हो गई थी, तथा इसी क्षेत्र में एक पेस्टीसाइड की दुकान में भीषण आग लग जाने से उसका भारी नुकसान हो गया था। गोशाला रोड के निवासियों ने पीडि़त दुकानदार के लिए मुआवजा की मांग की है।

[@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement