Lord Shri Mahavir Rath Yatra was taken out-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भगवान श्री महावीर की रथ यात्रा निकाली गई

khaskhabar.com: रविवार, 01 अप्रैल 2018 6:40 PM (IST)
भगवान श्री महावीर की रथ यात्रा निकाली गई
करौली । जिले के श्री महावीरजी कस्बे के मेले में रविवार को रथ यात्रा निकाली गई। श्री महावीर जी मेले के दौरान यह रथ यात्रा दोपहर तीन बजे शहर के मुख्य मार्गो से निकलते हुए गंभीर नदी के तट पर पहुंची। कमेटी अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल ने बताया कि प्राचीन काल से परंपरागत रूप से भगवान श्री महावीर को स्वर्ण रथ में विराजमान कर गंभीर नदी के तट तक रथयात्रा का समापन किया जाता है। जहां भगवान महावीर को अभिषेक कर विधिवत पूजा अर्चना कर उन्हें मुख्य मंदिर में लाकर विराजमान किया जाता है।रथ यात्रा के दौरान प्राचीन काल से ही यह नियम चला आ रहा है कि रथ का सारथी (नाजिम)उपखण्ड अधिकारी रहता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement