Lord Ganesh installed enjoyment elders, devotees pie Prasadi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भगवान गणेश को लगाया बड़ों का भोग, भक्तों ने पाइ प्रसादी

khaskhabar.com: बुधवार, 11 जनवरी 2017 9:32 PM (IST)
भगवान गणेश को लगाया बड़ों का भोग, भक्तों ने पाइ प्रसादी
जयपुर । मोतीडूंगरी गणेश जी नहर के गणेशजी मंदिर में बुधवार को विशाल पौषबड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया। महंत कैलाश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर मोती डूंगरी गणेशजी महाराज को नवीन पोशाक और स्वर्ण जडि़त मुकुट धारण कराया गया। गणेश जी को भोग लगाने के बाद भक्तों का दोना प्रसादी वितरित की जाएगी। नाहरगढ़ की पहाड़ी पर स्थित गढ़ गणेश मंदिर में बुधवार को पौषबडा प्रसादी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देर रात तक श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। प्रसादी लेने के लिए आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालओं का तांता लगा रहा। महंत प्रदीप औदीच्य ने बताया कि इस अवसर पर भगवान का अभिषेक नूतन वस्त्र धारण कराए गए। इसके बाद प्रभू को पौष बड़े एवं हलवे का भोग लगाया गया। श्रृद्धालु गणेश जी महाराज के जयकारे लगाकर वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे। इस मौके पर भगवान गणेश का आकर्षक श्रृंगार श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केन्द्र रहे। इसके बाद संतगणोंं ने प्रसादी ग्रहण कीे। इस मौके पर स्थानीय भजन मंडली ने देर रात तक भक्ति रस बरसातें हुए श्रद्धालुओं को भक्ति और आस्था की त्रिवेणी में डुबकी लगवाई। इसी प्रकार ब्रह्मपुरी स्थित नहर के गणेशजी में महंत जयकुमार के सानिध्य में पौषबड़ा का भोग लगाया गया। भक्तों को दोना प्रसादी वितरित की जाएगी।

[@ Punjab election- इस विधानसभा में नहीं पहुंची अभी तक 50 महिला विधायक भी ]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement