जयपुर। धरोहर बचाओं समिति की ओर से बुधवार को घायल सैनिकों की दीर्घायु के लिए महा मृत्युंजय मंत्र का जाप किया जाएगा। हमले में मारे गए शहीदों की मोक्ष और घायल सैनिकों के शीर्घ स्वास्थ्य लाभ के उद्देश्य से छोटी चौपड़ स्थित रोजगारेश्वर महादेव मंदिर में महा मृत्युंजय मंत्र का जाप करेगी। समिति के संरक्षक भारत शर्मा ने बताया कि आतंकी हमले में मारे गए शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखा जाएगा। इसके बाद हमले में जख्मी हुए सैनिकों के कष्ट निवारण और दीर्घायु के लिए महामृत्युंजय मंत्र के यथा संख्या जप किए जाएंगे। इस कार्य में समिति के लोगों के साथ शहर की आमजनता को भी शामिल किया जाएगा।