Lok Sabha General Election 2024: Election campaign stops from 6 pm on 17th April-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लोकसभा आम चुनाव 2024 : 17 अप्रैल को सायं 6 बजे से चुनाव प्रचार बंद

khaskhabar.com: मंगलवार, 16 अप्रैल 2024 9:08 PM (IST)
लोकसभा आम चुनाव 2024 : 17 अप्रैल को सायं 6 बजे से चुनाव प्रचार बंद
- 18 व 19 अप्रैल को प्रिन्ट मीडिया में विज्ञापन छपने से पूर्व अधिप्रमाणन जरूरी हनुमानगढ़। लोकसभा आम चुनाव 2024 के दौरान 19 अप्रैल को मतदान दिवस होने के कारण 18 व 19 अप्रैल को समाचार पत्रों में छपने वाले राजनैतिक दलों व उम्मीदवारों के विज्ञापनों का प्रकाशन अधिप्रमाणन के बाद ही किया जा सकेगा। जिला स्तरीय विज्ञापन अधिप्रमाणन समिति से प्री-सर्टिफिकेशन के बाद ही समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित किये जा सकेंगे। 18 व 19 अप्रैल को ई-पेपर व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में किसी प्रकार के चुनाव से संबंधित विज्ञापन प्रसारित नहीं होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रथम चरण में 19 अप्रैल 2024 को गंगानगर संसदीय क्षेत्र के लिये मतदान होगा। आयोग के निर्देशानुसार समस्त राजनैतिक दल व गंगानगर संसदीय क्षेत्र से निर्वाचन में भाग ले रहे सभी उम्मीदवार 17 अप्रैल 2024 सायं 6 बजे के बाद इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार नहीं करेंगे, सायं 6 बजे से प्रचार बंद हो जायेगा। 18 व 19 अप्रैल को प्रिन्ट मीडिया में विज्ञापन देने से पूर्व जिला स्तरीय विज्ञापन अधिप्रमाणन समिति से प्रिन्ट मीडिया के विज्ञापनों का अधिप्रमाणन करवाकर ही प्रिन्ट मीडिया में विज्ञापन प्रसारित किये जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement