Lok Sabha Elections: Model Code of Conduct is being monitored from Integrated Control Room-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लोकसभा चुनावः इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम से हो रही है आदर्श आचार संहिता की मॉनिटरिंग

khaskhabar.com: गुरुवार, 21 मार्च 2024 2:47 PM (IST)
लोकसभा चुनावः इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम से हो रही है आदर्श आचार संहिता की मॉनिटरिंग
झुंझुनूं। जिले में आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करवाने के लिए एकीकृत नियंत्रण कक्ष के माध्यम से 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी चिन्मयी गोपाल व निर्वाचन आयोग से नियुक्त हुए व्यय पर्यवेक्षक जयागणेश के ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट के कमरा नंबर 118 में संचालित बहुउद्देशीय नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यय पर्यवेक्षक व जिला निर्वाचन अधिकारी ने सी-विजिल एवं वोटर हैल्पलाईन नंबर 1950 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों की जानकारी प्राप्त कर उनके निस्तारण के संबंध में भी अपडेट लिया। उन्होंने इन्टीग्रेटेड कंट्रोल रूम में सी-विजिल एप, टोल फ्री नम्बर एवं नियंत्रण कक्ष के नम्बर पर प्राप्त होने वाली शिकयतों का निर्धारित समय में निराकरण करने एवं चुनाव संबंधी सूचनाओं से उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी चिन्मयी गोपाल ने बताया कि प्राप्त शिकायत पर प्रशासन द्वारा 100 मिनट में कार्यवाही करवाना सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन नम्बर 1950 की टीम भी इस कंट्रोल रूम से काम कर रही है। इस दौरान एकीकृत नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी एडीएम रामरतन सौंकरीया, तकनीकी प्रभारी डीओआईटी के संयुक्त निदेशक घनश्याम गोयल व प्रकोष्ठ से संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement