Lok Janshakti Party Rajasthan General Secretary Akbar Khan sought Support for Rail in Tonk-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खिलाड़ी हार से निराश न हों, बल्कि जीत के लिए कड़ी मेहनत करें-अकबर खान

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 जनवरी 2018 4:26 PM (IST)
खिलाड़ी हार से निराश न हों, बल्कि जीत के लिए कड़ी मेहनत करें-अकबर खान
टोंक। लोक जनशक्ति पार्टी प्रदेश महासचिव अकबर खान ने कहा है कि खेल में हार और जीत के दो पहलू होते हैं। इसलिए कभी खिलाड़ी को हार से निराश नहीं होकर जीत हासिल करने के लिए कडी मेहनत और लगन होनी चाहिए। जिस दौरान खिलाडिय़ों ने रेल की आवाज उठाई तो अकबर खान ने सभी खिलाडिय़ों से मुख्यमंत्री से टोंक में रेल भूमि अवाप्ति की घोषणा होने के लिए समर्थन मांगा जिसका सभी खिलाड़ियों व ग्रामवासियों ने हाथ उठाकर समर्थन किया। लोक जनशक्ति पार्टी प्रदेश महासचिव एवं रेल लाओ संघर्ष समिति दलित सेना के अध्यक्ष अकबर खान ने मंगलवार को बैरवा समाज सेवा समिति द्वारा संचालित सिसोदिया क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता का खरेड़ा में उद्घाटन किया । जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद लोक जनशक्ति पार्टी प्रदेश महासचिव अकबर खान ने गेंद को शॉट लगा करके शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहसिन पठान कांग्रेस अल्पसंख्यक ने की वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सरपंच खरेड़ा जगदीश कंवर, छोटू लाल जाट, विनोद कुमार बैरवा, शिवराज बैरवा थे। क्रिकेट प्रतियोगिता संचालक जोरू राम सिसोदिया ने अकबर खान का साफा बंधवा कर व माला पहनाकर स्वागत किया। जिस दौरान लोजपा जिला अध्यक्ष रामजस टाटावत, उपाध्यक्ष धारा सिंह सिसोदिया , सचिव महेंद्र सिसोदिया, कोषाध्यक्ष मनोज सिसोदिया, तेजपाल बैरवा, हेमराज बैरवा ,शंकर लाल बैरवा, कालूराम बैरवा, बद्रीलाल बैरवा, अंबा लाल बैरवा, रमेश बैरवा आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement