Lockheed Martin to Export F-16 Jets From Proposed Plant in India-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

US की कंपनी भारत में बनाएगी F-16 लड़ाकू विमान, एयरफोर्स की बढ़ेगी ताकत

khaskhabar.com: बुधवार, 30 अगस्त 2017 7:31 PM (IST)
US की कंपनी भारत में बनाएगी F-16 लड़ाकू विमान, एयरफोर्स की बढ़ेगी ताकत
नई दिल्ली। अमेरिका की हथियार बनाने वाली कंपनी लॉकहीड मार्टिन भारत के ‘मेक इन इंडिया’ के तहत प्लांट स्थापित करने जा रही है, जिसमें लड़ाकू विमान एफ-16 का निर्माण किया जाएगा। कंपनी के एक उच्च स्तर के अधिकारी ने बताया कि अगर भारत और अमेरिका के बीच डील संभव हो गई तो जल्द ही भारत में प्लांट खड़ा कर इंडियन एयर फोर्स को लड़ाकू विमान उपलब्ध कराए जाएंगे। लॉकहीड के लिए एफ-16 लड़ाकू विमानों के बिजनस डिवेलपमेंट अधिकारी रैंडल एल हॉवर्ड ने बताया कि लॉकहीड ने भारत को यह ऑफर दिया है कि वह यहां अपना एफ-16 प्रोडक्शन सेंटर खोलना चाहती है। अगर ऐसा होता है तो भारत ना सिर्फ इन जेट्स का इस्तेमाल खुद के लिए कर सकेगा बल्कि अगर वो चाहेगा तो इन्हें दूसरे देशों को भी बेचा जा सकेगा और इससे उसे फायदा होगा। फिलहाल, लॉकहीड की चार यूनिट हैं और ये सभी अमेरिका में हैं। कंपनी पहली बार अमेरिका से बाहर यूनिट लगाने का प्रपोजल दे रही है। होवार्ड ने कहा- हमारे नए कस्टमर का एलान जल्द हो सकता है। ग्रीनविले से बाहर हम ये एयरक्राफ्ट बनाएंगे। भारत के लिए ये बहुत बड़ा मौका है। भारत ग्लोबल डिमांड्स को पूरा करने के लिए अपनी प्रोडक्शन और सर्विस लाइन बना सकता है। भारत सरकार ने इस संदर्भ में लॉकहीड और साब से इस डील के संदर्भ में अपनी योजना और डिजाइन पेश करने के लिए एक औपचारिक निवेदन किया है। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि इस योजना को नई स्ट्रैटिजिक साझेदारी नीति के तहत अंजाम दिया जाएगा। इस नीति के तहत विदेशी विमान निर्माता कंपनियां भारतीय कंपनियों के साथ मिलकर वर्ल्ड-क्लास के देसी विमानों का निर्माण करेंगी। यह योजना मेक इन इंडिया का हिस्सा

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement