local market close in against of businessman killing-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

व्यापारी की हत्या के विरोध में बाजार बंद

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 नवम्बर 2016 11:09 AM (IST)
व्यापारी की हत्या के विरोध में बाजार बंद
जींद। गुरुवार देर सांय जुलाना के बिजली व्यापारी की गोली मारकर हत्या किए जाने के विरोध में जुलाना के व्यापारियों ने शुक्रवार को बाजार बंद कर आरोपियों को गिरफतार करने की मांग की है। साथ ही व्यापारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि आरोपी जल्द गिरफतार नहीं हुए तो वे पूरे हरियाणा में आंदोलन करेंगे। गौरतलब है कि शुक्रवार को जुलाना के मुख्य बाजार में अज्ञात लोगों द्वारा बिजली व्यापारी सुरेन्द्र उर्फ बल्ली की हत्या कर दी गई थी। व्यापार मंडल जुलाना के सयोंजक रमेश जिंदल ने कहा कि जुलाना में आए दिन हो रही इस तरह की घटनाओं से पूरे जुलाना में आतंक व भय का माहौल बना हुआ है और प्रशासन का ध्यान इस और नहीं है। यह भी पढ़े :बेटी पैदा हुई तो सास ने बहू को दिया विशेष तोहफा यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement