Live webinar organized on Sunda-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नो योर यूरिनरी हैल्थ, नो योर रीनल रोबस्टनेस' पर लाइव वेबिनार का आयोजन रविवार को

khaskhabar.com: शनिवार, 26 सितम्बर 2020 4:45 PM (IST)
नो योर यूरिनरी हैल्थ, नो योर रीनल रोबस्टनेस' पर लाइव वेबिनार का आयोजन रविवार को
जयपुर। आईएएस लिटरेरी सोसायटी राजस्थान के फेसबुक पेज (@iaslitsoc) पर 'नो योर यूरिनरी हैल्थ, नो योर रीनल रोबस्टनेस' विषय पर रविवार, 27 सितंबर शाम 5.30 बजे लाइव वेबिनार का आयोजन किया जाएगा। वेबिनार का आयोजन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा आईएएस लिटरेरी सोसायटी, राजस्थान और कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल, मुंबई के सहयोग से किया जा रहा है। यह आयोजन ईयर ऑफ अवेयरनेस ऑन साइंस एंड हैल्थ (यश) 2020 डायलॉग सीरीज का एक हिस्सा है। वेबिनार में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल, मुंबई के यूरोलॉजी-एंड्रोलॉजी हेड, डॉ. संजय पांडे संबोधित करेंगे। वेबिनार का संचालन राजस्थान सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की शासन सचिव मुग्धा सिन्हा करेंगीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement