LitFest Chandigarh inaugurated on November 26-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चण्डीगढ लिटफेस्ट का उदघाटन 26 नवंबर को

khaskhabar.com: बुधवार, 23 नवम्बर 2016 5:06 PM (IST)
चण्डीगढ लिटफेस्ट का उदघाटन 26 नवंबर को
चण्डीगढ़। चण्डीगढ लिटरेरी सोसायटी (सीएलएस) द्वारा हर वर्ष की भांति आयोजित किए जाने वाले चण्डीगढ लिटफेस्ट, लिटराटी-2016 के चौथे सत्र का उदघाटन पंजाब के राज्यपालय एवं चण्डीगढ के प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर करेगें। चण्डीगढ लिटफेस्ट, लिटराटी-2016 के चौथे सत्र सूखना झील के लेख क्लब में आगामी 26 व 27 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां यूटी गेस्ट हाऊस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए चण्डीगढ लिटरेरी सोसायटी और फेस्टिवल डायरेक्टर और हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की प्रधान सचिव डा. सुमिता मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि लिटराली के उदघाटन अवसर पर डेविड लिलियट, डिप्टी ब्रिटिश हाई कमिश्रर भी उपस्थित साहित्यकारों और साहित्य प्रेमियों को संबोधित करेंगे। डा. मिश्रा ने बताया कि आज देशभर में आयोजित किए जाने वाले साहित्य उत्सवों मे चण्डीगढ में आयेाजित साहित्य उत्सवों ने एक विशेष जगह बना ली है और सीएलएस इस पूरे क्षेत्र मे साहित्यिक गतिविधियों को नई उडान दे रहा है तथा इस दौरान स्थापित और नए उभरते लेखकों के साथ सीधी बातचीत, संवाद और उनसे लेखन की प्रेरणा लेने का अवसर साहित्य प्रेमियों को मिलेगा।
उन्होंने बताया कि सीएलएस लिटराटी में जाने माने लेखक शामिल होंगे और इस साल लिटराटी में शामिल होने वाले लेखकों में इंडिया फस्र्ट लिटरेरी पॉपस्टार के तौर पर जाने वाले अमीश त्रिपाठी, थ्रिलर लेखन के महारथी, अश्विन सांघी, जाने माने ओर प्रसिद्ध साहित्यकार तारिक फतेह, जानी-मानी पत्रकार और सॉवर रूम से लोकप्रिय लेखक शैफाली वासुदेव, जाने माने मनोचिकित्सक, लेखक और संस्थापक माइंड बॉडी क्लीनिक श्याम भट्ट, कश्मीर से प्रोलोफिक लेखक चंद्रकांता, पंजाबी स्क्रीन प्ले लेखक जस ग्रेवाल आदि प्रमुख हैं।
बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement