Link sent on mobile in Jaipur, fraudulent amount from bank account on clicking -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में मोबाइल पर भेजा लिंक, क्लिक करते ही बैंक खाते से ठगी रकम

khaskhabar.com: बुधवार, 30 जून 2021 11:52 AM (IST)
जयपुर में मोबाइल पर भेजा लिंक, क्लिक करते ही बैंक खाते से ठगी रकम
जयपुर। एक युवक के मोबाइल पर भेजे लिंक पर क्लिक करवाकर एक शातिर ने बैंक खाते में सेंध लगाकर हजारों रुपए निकालकर ऑनलाइन चपत लगा दी। बजाज नगर थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मुक्तानन्द नगर गोपालपुरा निवासी निमिष गर्ग ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसके मोबाइल पर एक लिंक आया। जिसमें उसे यूपीआई व पासवर्ड डालने की कहा गया। लिंक पर क्लिक करते ही उसके बैंक खाते से हजारों रुपए निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर ऑनलाइन ठगी का पता चला।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement