महिलाओं को नहीं सुविधा, स्याही लगाना तानाशाही: पायलट
khaskhabar.com: गुरुवार, 17 नवम्बर 2016 10:20 AM (IST)
जयपुर। 500 और 1000 के बड़े नोट बदलवाने के लिए कतार में लोगों से मिलने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट और शहर जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास सहित कई कांग्रेसी नेता बैंकों के बाहर पहुंचे। इस दौरान कतार में खड़े लोगों को चाय, पानी और फल बांटे गए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट और जयपुर शहर जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास ने अपने समर्थकों के साथ आमजन की परेशानियां सुनीं। वह जयपुर की कई बैंकों में लोगों के बीच गए। इस दौरान परेशान लोगों ने कांग्रेसी नेताओं को अपनी समस्याएं बताई। इनका आरोप था कि कतार में खड़ा कर सरकार ने उनके लिए चाय, पानी तो दूर की बात छाया तक के इंतजाम नहीं किए। पायलट ने कहा कि सबसे बड़ी समस्या महिलाओं को हो रही है। दस-दस घंटे कतार में खड़ी महिलाओं को जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हो रही हैं। सरकार ने स्याही लगाने का आदेश देकर एक बार फिर तानाशाही दिखाई है। गरीब आदमी जिनके बैंक में खाते नहीं है, वो कितनी ही बार कतार में खड़े होकर नोट बदलवाते हैं, लेकिन उनके मात्र 2500 रुपए ही बदले जा रहे हैं। खाचरियावास ने आरोप लगाया कि बैंकों में नए नोट उपलब्ध नहीं है। सरकार अपनी गलती छिपाने के लिए स्याही के नाम पर लोगों को डराने का काम कर रही है।
यह भी पढ़े : नशे में चूर रईसज़ादों ने ये क्या कर दिया,
देखिए तस्वीरें...यह भी पढ़े : खास खबर की खास पड़ताल, मतदाता पुनरीक्षण अभियान की हकीकत