Lightning killed a woman, two severely burnt-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिजली गिरने से एक महिला की मौत, दो गंभीर रूप से झुलसी

khaskhabar.com: शनिवार, 01 अक्टूबर 2016 9:23 PM (IST)
बिजली गिरने से एक महिला की मौत, दो गंभीर रूप से झुलसी
प्रतापगढ़। जिले के अरनोद थाना क्षेत्र के मंडावरा गांव में खेत में काम करते समय बिजली गिरने से एक महिला धापू बाई पत्नी रामरतन मीणा उम्र 52 साल की मौत हो गयी एवं एक महिला बसंती बाई पत्नी रामनारायण मीना उम्र 40 साल घायल हो गयी जिसे अरनोद चिकित्सालय लाया गया जंहा घायल महिला का उपचार जारी है। खेरोट के पास मोर मगरी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से महिला घायल। मोर मगरी निवासी हुड़ी बाई पत्नी रीता जी उम्र 60 साल की अपने खेत पर काम करते समय आकाशीय बिजली गिरने से मोके पर ही अचेत हो गई । खेरोट निवासी शंकर साहू एवं श्याम लाल सुथार ने जिला चिकित्सालय पहुचाया। जंहा पर उपचार जारी है । महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement