Life cycle disturbed due to heavy rainfall in Madhya pradesh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

khaskhabar.com: गुरुवार, 07 जुलाई 2016 11:54 AM (IST)
भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीते दो दिनों मे हुई जोरदार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है, नदी और नाले उफान पर हैं, जिससे कई मार्गों पर आवागमन प्रभावित हो रहा है, वहीं कई गांवों का संपर्क टूट गया है।  राज्य में जारी बारिश के चलते नर्मदा, बेतवा, केन, जामनी सहित अन्य नदियों और नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है, जिससे नदी नालों के किनारे की बस्तियों में जल भराव हो रहा है, इसके साथ ही सडक़ संपर्क प्रभावित हो रहा है। सबसे बुरा हाल सतना जिले का है, जहां अधिकांश बस्तियों में पानी भर गया है। यही कारण है कि प्रशासन को पानी की निकासी के लिए जेसीबी मशीन का उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा सतना का पन्ना के बीच का सडक़ संपर्क टूट गया है।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement