khaskhabar.com: गुरुवार, 07 जुलाई 2016 11:55 AM (IST)
इतना ही नहीं राहत और बचाव के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है।
सागर जिले में भी बारिश ने जनजीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त हेा गया है। सागर
का अन्य स्थानों छतरपुर, दमोह से सडक़ संपर्क प्रभावित हुआ है। बीना क्षेत्र
में बारिश के कारण एक दो मंजिला मकान भी ढह गया है, मगर कोई भी हताहत नहीं
हुआ है।
बारिश से पन्ना जिले का बुरा हाल है। यहां केन नदी का जलस्तर
बढ़ा है तो दूसरी ओर नाले उफान पर है। इसके साथ ही देवेंद्रनगर बांध का
जलस्तर भी बढ़ा है। बिगड़ते हालात केा देखते हुए जिलाधिकारी शिवनारायण सिंह
चैहान ने प्रशासनिक अमले केा सतर्क व सजग रहने के निर्देश दिए है।