पिता जितेन्द्र के पश्चिम बंगाल ट्रांसफर होने पर गौरव ने वहां भी एयर फोर्स की कोर्स जारी रखा। गांव के सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले गौरव का भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट बनने पर गांव के लोगों ने भी उन्हें बधाई दी। गौरव का कहना है कि उसका बचपन का सपना पूरा हो गया है।
अब वह तन मन के साथ देश की सेवा कर रहा है। उनका कहना है कि पढ़ाई के बल पर हर मंजिल को पाया जा सकता है। गांव के बच्चों को पढ़ाई को लेकर निराश नहीं होना चाहिए। बल्कि एक लक्ष्य निर्धारित करके आगे बढ़ते रहना चाहिए।